भोपालमध्य प्रदेश

इंदौर हाईकोर्ट के निर्देशों की अवमानना के मामले में प्रदेश सरकार के पांच अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। यह मामला एक कर्मचारी के वेतनमान से जुड़ा हुआ है।

इन्दौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

हाईकोर्ट की अवमानना पर 5 IAS अफसरों के खिलाफ वारंट जारी, सुलेमान व मनीष रस्तोगी सहित 5 अफसरों के नाम

 

इंदौर हाईकोर्ट के निर्देशों की अवमानना के मामले में प्रदेश सरकार के पांच अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। यह मामला एक कर्मचारी के वेतनमान से जुड़ा हुआ है।

हाईकोर्ट ने अप्रैल 2024 में इंदौर के एक कर्मचारी के पक्ष में फैसला सुनाया था, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने उस कर्मचारी को यह लाभ नहीं दिया। इस कारण अवमानना की सुनवाई के बाद अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को 9 सितंबर को पेश होकर जमानत करानी होगी।

Related Articles