भोपालमध्य प्रदेश

मनीष छाबड़ा बने जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के इंदौर संभागीय अध्यक्ष

मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

मनीष छाबड़ा बने जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के इंदौर संभागीय अध्यक्ष

जर्नलिस्ट यूनियन  ऑफ मध्यप्रदेश (जंप) के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना ने राष्ट्रीय महासचिव (बीएसपीएस) डॉ नवीन आनंद जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मिश्रा,संगठन सचिव सोमनाथ तिवारी की अनुशंसा पर धामनोद के मनीष छाबड़ा को इंदौर संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया।प्रदेश कार्यकारिणी ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए यह नियुक्ति की है।उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही संभागभर के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि मनीष छाबड़ा लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े पत्रकारिता कार्यों में सक्रिय रहे हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में इंदौर संभाग में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए प्रभावी कार्य होंगे।

नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष मनीष छाबड़ा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने पत्रकारों की एकता, सुरक्षा और सम्मान के लिए सतत संघर्ष करने का संकल्प भी दोहराया।

उनकी नियुक्ति पर इंदौर संभाग के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों,राजनेताओं एवं सामाजिक संगठनों ने बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *