भोपालमध्य प्रदेश

धामनोद नगर परिषद की बड़ी लापरवाही – बिना सुरक्षा के काम करने को मजबूर (लाईन मेन) कर्मचारी”

सोभाग प्रजापती की रिपोर्ट

धामनोद नगर परिषद की बड़ी लापरवाही – बिना सुरक्षा के काम करने को मजबूर (लाईन मेन) कर्मचारी”

धामनोद -नगर परिषद की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार की दोपहर को नगर परिषद के कर्मचारी बस स्टैंड के पास बावड़ी मोहल्ले में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चालू बिजली लाइन पर चढ़कर मरम्मत कार्य करते देखे गए। कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें नगरपालिका की ओर से सुरक्षा के कोई साधन — जैसे दस्ताने, हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट या जूते — नहीं दिए गए हैं।

संवाददाता से बातचीत में लाइनमैन भूर सिंह ने बताया कि “परिवार और बच्चों के भरण-पोषण के लिए हमें रोज़ाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। हमारी मजबूरी है, लेकिन सुरक्षा के इंतज़ाम कभी नहीं किए गए।” यह बयान न केवल स्थानीय प्रशासन की अनदेखी को उजागर करता है, बल्कि कर्मचारियों की जिंदगी को दांव पर लगाने वाली प्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।

यह बेहद दुखद है कि नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर उदासीन बने हुए हैं। जब कोई हादसा होता है, तब जांच और मुआवजे की बात की जाती है, लेकिन उससे पहले किसी को इनकी परवाह नहीं होती।

अब देखना यह होगा कि खबर प्रसारित होने के बाद नगर परिषद सीएमओ इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं। क्या प्रशासन अब कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा, या फिर इनकी जान को ऐसे ही जोखिम में डालता रहेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *