मुख्यमंत्री ने 67.7825 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण 41.985 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन निवाड़ी
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने 67.7825 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण
41.985 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन निवाड़ी
28 जून 2025
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में लगभग 67.7825 करोड़ के 12 कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 41.985 करोड़ के 23 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षा विभाग के एक निर्माण कार्य लगभग 3823 लाख रुपए, राजस्व विभाग के 2 निर्माण कार्य लगभग 1172.27 लाख , लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के 5 कार्य लगभग 299.67 लाख, लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य लगभग 1289 लाख,
स्वास्थ्य विभाग के 2 कार्य लगभग 194.31 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग के कुल 11 कार्य लगभग 3811 लाख , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 12 कार्य लगभग 387.50 लाख रुपए का भूमिपूजन भी किया गया
।