भोपालमध्य प्रदेश

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय प्रांगण में कलेक्टर अरविंद दुबे ने विद्यार्थियों के साथ किया पौधरोपण

उपेन्द्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय प्रांगण में कलेक्टर अरविंद दुबे ने विद्यार्थियों के साथ किया पौधरोपण

ब्यूरो रायसेन

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चलाए जा रहे एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत रायसेन स्थित पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय परिसर में कलेक्टर अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एसडीएम मुकेश सिंह द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा भी अपने अभिभावकों के साथ पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि सभी एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण करें तथा उसकी देखभाल करें। जिससे कि पौधा बड़ा होकर वृक्ष का आकार ले सके। कलेक्टर अरविंद दुबे ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से चर्चा कर सराहना की। इस अवसर पर एसडीएम मुकेश सिंह, विद्यालय के प्राचार्य आर.के.रुद्र तथा शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Related Articles