मध्य प्रदेशभोपाल

प्रधानमंत्री पर हमला और मंत्रियों को परेशान करने के आरोप में कांग्रेस संसाद अधीर रंजन चौधरी की लोकसभा सदस्ता से निलंबीत

दिल्ली

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री पर हमला करने और मंत्रियों को परेशान करने के आरोप में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को आज सदन से निलंबित कर दिया गया. यह पहली बार था जब लोकसभा में कांग्रेस के नेता को निलंबन का आदेश मिला है. यह मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा जाएगा.

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को गुरुवार को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया. उन पर लोकसभा में मिसकंडक्ट का आरोप लगा है. अधीर रंजन चौधरी का मामला प्रिविलेज कमेटी को सौंपा गया है. जब तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती है तब तक उनको लोकसभा से निलंबित किया गया है.

  1. लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक प्रस्ताव पेश किया कि, “इस सदन ने सदन और अध्यक्ष के अधिकार की घोर उपेक्षा करते हुए अधीर रंजन चौधरी के घोर, जानबूझकर और बार-बार किए गए कदाचार को गंभीरता से लिया है और निर्णय लिया है कि उनके कदाचार के मामले को कमेटी में भेजा जाए. सदन की विशेषाधिकार समिति को आगे की जांच करने और सदन को रिपोर्ट देने तक के लिए अधीर रंजन चौधरी को सदन से निलंबित किया जाना चाहिए.”

Related Articles