मध्य प्रदेश के शिवपुरी-झांसी फोरलेन हाईवे पर दिनारा बैरियर मध्य प्रदेश और यूपी को जोड़ता है और अक्सर विवादो में बना रहता है अभी कुछ दिन पहले यहां पर एक ट्रक चालक ने आरटीओ और पुलिसकर्मी पर मनमानी और अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह ट्रक ड्राइवर ने फांसी का फंदा लगाकर पेड़ पर चढ़कर प्रदर्शन किया था, जबकि यहां मामला कुछ और ही निकला है ।।
शिवपुरी से राजाबाबू बाथम की रिपोर्ट

सिकंदरा बैरियर प्रभारी अशोक शर्मा का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।। हमने नियमानुसार उस गाड़ी का चालान किया था और उसको चालान का मैसेज पहुंचा तब वह एक डेढ़ घंटे बाद वापस लौट कर आया और उसने कुछ भीड़ इकट्ठा करके फांसी लगाने का नाटक किया था और हमारे ऊपर दवाब बनाने के लिए किया था जिससे उसकी गाड़ी कभी भी यहां से निकले तो बिना चेकिंग और जांच के निकले..
उन्होंने बताया कि यहां पर प्राइवेट और दलाल जैसे लोगों से बिल्कुल भी संपर्क न करें और जो भी समस्या है सीधे हमारे स्टाफ से मिले और जो भी समस्या होगी वह नियमानुसार उसका हल हमारे स्टाफ द्वारा किया जाएगा।।।
राजस्व की बात करें तो इनके कार्यकाल में अभी तक ऑनलाइन कार्यवाही में एक करोड़ 55 लाख रुपए का चालान किया है जबकि 50 लाख रुपए ऑफलाइन का चालान किया है।।
आगे और क्या कहा बैरियर प्रभारी अशोक शर्मा ने सुनिए।।