भोपालमध्य प्रदेश

फेडरेशन ऑफ़ मध्य प्रदेश चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भोपाल , सतना जिला उद्योग संघ एवं लघु उद्योग भारती सतना के संयुक्त तत्वावधान में आज सतना के ओम रिसोर्ट

फेडरेशन ऑफ़ मध्य प्रदेश चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भोपाल , सतना जिला उद्योग संघ एवं लघु उद्योग भारती सतना के संयुक्त तत्वावधान में आज सतना के ओम रिसोर्ट पर आज दिनांक भारत की उभरती हुई अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में विंध्य एवं महाकौशल के उद्योग एवं व्यापार संवर्धन उनकी ज्वलंत समस्याओ उनसे जुड़े विविध विषयो पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे सतना के महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी ने सतना विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास की चुनौतियाँ और संभावनाएँ, डॉ. आर. एस. गोस्वामी, अध्यक्ष, हिंद फार्मा मध्य प्रदेश में निर्यात संभावनाएँ और श्री दीपक शर्मा, अध्यक्ष, फेडरेशन वर्तमान वैश्विक बाजार परिदृश्य और भारत विषय पर अपने विचार उपस्थित रीवांचल के उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ साझा किये।

सतना के महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी ने कहा की सतना में उधोगो के लिए एक बहुत बड़ा लैंडबैंक तैयार है, और बड़े उद्योगों को वहा आकर उधोग लगाने में हर संभव मदद के लिए तैयार है। रीवांचल टूरिस्म के लिए एक उभरता हुआ क्षेत्र है, उद्यमियों और सरकार को इसमें आगे आकर इसका लाभ उठाना। चाहिए। उद्योगों की रोजमर्रा की समस्याओ के लिए मै हमेशा उपलब्ध हु और सरकार से विभिन्न विषयो पर बात चल रही है। आपने कहा की सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नेट मीटरिंग पर लगा हुआ कैप बढ़ाया जाना चाहिए।

डॉ. आर. एस. गोस्वामी, ने उधोगपतियो को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में कैसे सफलता हासिल करे और एक्सपोर्ट उधोगो के लिए क्यों आवश्यक है ये बताया। आपने उद्योगपतियों को टाइम मैनेजमेंट, फैक्ट्री मैनेजमेंट और बेहेवियर मैनेजमेंट के भी टिप्स दिए।

विंध्य चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा जी ने विंध्य क्षेत्र व्यापार बोर्ड के गठन की मांग की तथा आपने कहा की महापौर जी विंध्य मेले को टैक्स का लाभ दिलवाये।

सतना जिला उद्योग संघ अध्यक्ष श्री मनविंदर ओबेराय ने कहा की उधोगो के लिए सिंगल विंडो सिस्टम पूर्णतया लागु होना चाहिए जिससे उनको उद्योगों में आने वाली समस्याओ का तुरंत निदान हो सके और उधोगपति रोजमर्रा की समस्याओ से निपटने के बजाय व्यापार के विकास में ध्यान दे सके.

नितेश बढेरिया , लघु उद्योग भारती सतना के अध्यक्ष ने कहा की बिजली की दरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है , इन्हे उद्योगों के लिए कम दर पर उपलब्ध होना चाहिए।

फेडरेशन के अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने अपने ऊदबोधन में कहा की आज विश्व चौथी औधोगिक क्रांति के मुहाने पर है ये शुरू हो चुकी है। ये क्रांति ए आई और अंतरिक्ष विज्ञानं की है जिसमे भारत को महारत है। ये विश्व को बदल देगी।

अगले आने वाले कई दशक भारत के दशक है। हमारे उद्यमी इस परिदृश्य के साथ कदम से कदम मिला कर चले। सरकार को चाहिए की वह व्यापार और उद्योग क्षेत्र को मुक्त कर दे और फिर देखे की वे क्या कर दिखाते है।

आज उद्यमिता के लिए सरकार और फाइनेंसियल इंस्टीट्यूशन पालक पावड़े बिछा कर खड़े है बस आपका विचार , आईडिया और प्रोजेक्ट दमदार होना चाहिए।

कृषको और भारतीयता को बचाने के लिए भारत सरकार पुरे विश्व से लड़ने को तैयार है।

आज डाटा ही पावर है , जिसके पास यह है वही दमदार होगा। भारत की पर्चेस पावर विश्व में सबसे ज्यादा है। भारत की वृद्धि दर आने वाले वर्षो में किन्ही भी परिस्थितियो में 6 से 7 प्रतिशत रहेगी ये उधोगो के दम पर होगी। र्यक्रम का संचालन श्री जयदेव ताम्रकार जी ने किया तथा श्री अनिल नायक जी ने आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में भोपाल से श्री योगेश गोयल, श्री सी बी मालपानी, श्री अशोक पटेल , पंकज आहूजा , श्री कैलाश अग्रवाल, श्री वीरेंद्र कुमार पोरवाल, गोपी गेलानी ,कमलेश पटेल, ललित माहेश्वरी, मणिकांत माहेश्वरी,मनोहर डीगवानी, हरिओम गुप्ता , दीपक अग्रवाल ,सोहन शर्मा ,जवाहर अग्रवाल ,मणिकांत महेश्वरी, जागृत कपूर, नरेंद्रचंद्र गुप्ता , आशीष चौदह, नीरज अग्रवाल, रोजर सेनानी, रामचंद्र अग्रवाल,शरद बंसल, केशव बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल , प्रदीप अरोरा जी, गेंद लाल पटेल जी, रोहित अग्रवाल जी लोहा, विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके साथ ही सभी आमंत्रित व्यवसायी गण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *