भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने जल सुनवाई अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश 

निवाड़ी महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

कलेक्टर ने जल सुनवाई अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल सुनवाई अभियान की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल शोधन यन्त्र और पेयजल संग्रहण टंकियों की नियमित साफ सफाई कराएं। पेयजल पाइप लाइन में दूषित मिश्रण को रोकने के लिए सटीक निर्णय लेकर त्वरित कार्य पूर्ण करें। जीआईएस मैप पर वाटर पाइप लाइन और सीवेज पाइप लाइन की मैपिंग की जाये, पाइप लाइन में लीकेज की जांच कर त्वरित मरम्मत अथवा बदलाव कार्य पूर्ण कराएं। समस्त पेयजल स्त्रोत की गुणवत्ता का परीक्षण सतत् रखें। सीएम हेल्पलाइन 181 पर पेयजल संबंधी शिकायतों का गंभीरता से तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। पेयजल की समस्या से संबंधित आवेदन पत्र का निराकरण समय सीमा में, निराकरण से आवेदक को अवगत कराया जाए।अभियान के क्रियान्वयन मे लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *