भोपालमध्य प्रदेश

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) सरदारपुर द्वारा 9 अगस्त को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

 

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) सरदारपुर द्वारा 9 अगस्त को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

सरदारपुर, 30 जुलाई:

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) सरदारपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 30 जुलाई को माननीय अनुविभागीय अधिकारी महोदया सरदारपुर को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन का मुख्य विषय 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व को लेकर था। जयस ने मांग की कि इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सरदारपुर अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शराब के ठेके पूर्णतः बंद किए जाएं।

जयस पदाधिकारियों ने बताया कि पर्व के दिन समाज में उत्सव और भाईचारे का वातावरण होता है, किंतु शराब की बिक्री के चलते कई बार अप्रिय घटनाएं जैसे कि झगड़े, दुर्घटनाएं और आपराधिक वारदातें सामने आती हैं। विशेषकर नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने जैसी घटनाएं समाजिक समरसता को प्रभावित करती हैं।

इसलिए जयस द्वारा जनहित और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मांग की गई कि 9 अगस्त को सरदारपुर, राजगढ़, अमझेरा, राजोद सहित समस्त क्षेत्रों में शराब की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान धार जिला अध्यक्ष श्री सुनील डाबर, जिला प्रवक्ता डिके कमल, राज़ किशोर सिंह बारिया, सुरज बारिया, गणेश औसारी, सहित कई युवा साथी, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित सामाजिकजन उपस्थित रहे।

इस पूरी जानकारी की पुष्टि जयस सरदारपुर के तहसील अध्यक्ष विदेश गणावा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *