Uncategorized

नटेरन सब रजिस्टार रिश्वत लेते धराए

सोनू रैकवार की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश विदिशा * तहसील में नटेरन सब रजिस्टार में भ्रष्टाचार का बोलबाला*

नटेरन सब रजिस्टार में खुलेआम भ्रष्टाचार का बोलबाला है सब रजिस्टार दीपक अग्रवाल द्वारा खुलेआम रजिस्ट्री कराने की रिश्वत मांगी जाती है हर चीज के रिश्वत फिक्स है अगर आपकी रजिस्ट्री में संपत्ति का मूल्य 4 लाख रुपये तक है तो आपको रिश्वत के 700 रुपये सब रजिस्टार दीपक अग्रवाल को देने पड़ेंगे

ओर अगर संपत्ति की कीमत 5 लाख से 10 लाख तक है तो 1200 रुपये रिश्वत देना पड़ेंगी। ओर उससे ऊपर है तो 2000 हजार ।

इसी तरह अगर आप दानपत्र कराते है तो आपको 2000 रिश्वत देनी पड़ेगी

वसीयत कराते है तो 1 हजार रुपये बीघा के हिसाब से रिश्वत देनी पड़ेगी तब कही जाकर आपका काम होगा अन्यथा नही होगा आपको परेशान किया जाएगा। इसकी शिकायत जिला वरिष्ठ पंजीयक अधिकारी शिप्रा सेन से की गई तो उन्होंने बोला जानकारी नही है और पलड़ा झाड़ लिया।

वीडियो को ध्यान से सुनिए ओर देखिए कैसे सब रजिस्टार दीपक अग्रवाल द्वारा रिश्वत ली जा रही है तथा अपना रेट बताया जा रहा है।

Related Articles