गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व 25 जनवरी को हरदा जिले के टिमरनी में कहार समाज द्वारा गुरुदीक्षा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कहार समाज का गुरुदीक्षा एवं सम्मान समारोह टिमरनी में संपन्न
कहार समाज का गुरुदीक्षा एवं सम्मान समारोह टिमरनी में संपन्न
हरदा/टिमरनी।
गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व 25 जनवरी को हरदा जिले के टिमरनी में कहार समाज द्वारा गुरुदीक्षा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत गोपाल नंदगिरी जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में जलवंश, निषाद वंश, महर्षि कश्यप तथा सनातन धर्म की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सनातन धर्म में गौ माता की सेवा के पुण्य लाभ बताते हुए समाज की एकजुटता पर विशेष बल दिया। उनके ओजस्वी विचारों को श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर सुना।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि मध्यप्रदेश फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव भवरिया रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वर्षों से लंबित आरक्षण की मांग को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाज को अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। यदि आगामी चुनाव तक आरक्षण पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो समाज को अपने मताधिकार पर पुनर्विचार करना होगा। साथ ही उन्होंने समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री शंकर मंदिर अखिल मध्य भारतीय कहार मंडल ट्रस्ट, हंडिया के अध्यक्ष श्री कमल सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष श्री तुलसीराम साकल्ले सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं कहार महासंघ राष्ट्रीय संगठन, जिला हरदा की पूरी टीम मौजूद रही। संगठन द्वारा विगत तीन वर्षों से समाजहित में कार्य कर रहे जिला अध्यक्ष श्री अनिल नायर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पदोन्नत कर नर्मदापुरम संभाग सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही वर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश मांझी को जिला अध्यक्ष एवं श्री अनिल चौहान को टिमरनी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र संगठन मंत्री श्री राकेश डोले, संभाग अध्यक्ष श्री विजेश राजगिरे एवं उपाध्यक्ष श्री सूरज वावने द्वारा प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिले के मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड के नेशनल जंबूरी प्रतिभागियों तथा कराटे में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
दशरथ मांझी पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में—
सुमित तमखाने (12वीं – 90.2%)
पियूष साकल्ले (10वीं – 92.2%)
अनिश कहार (ब्लैक बेल्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी, मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं नेशनल जज, नर्मदापुरम संभाग)
शामिल रहे।
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन एवं व्यवस्था मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री दीपक विवरिया एवं फिशरमैन कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री बंटी वर्मा द्वारा किया गया। साथ ही मांझी महासभा जिला अध्यक्ष श्री सुनील केवट, कहार समाज हरदा अध्यक्ष श्री दिनेश चंदेवा एवं उपाध्यक्ष श्री गुड्डू जी शारदे ने विशेष भूमिका निभाई, जिससे यह विशाल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिले भर से समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बद्री जी सोलंकी, विनय मांझी, सरपंच बोंदर जी बावने, बलराम जी चौहान, प्रकाश जी चौहान, प्रमोद नरगोले, फिशरमैन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय राजगुरे, लक्ष्मीनारायण विवरे, मुकेश मोर्य, कुलदीप सिसोदिया, संदीप अजनेरिया सहित अनेक सामाजिक बंधु शामिल रहे।


