भोपालमध्य प्रदेश
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का शंखनाद…
इन्दौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का शंखनाद…
आज श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर, उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में ₹863.69 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके तहत उज्जैन में ₹778.91 करोड़ की लागत से क्षिप्रा नदी के दोनों किनारों पर शनि मंदिर से नागदा बायपास तक लगभग 29 किमी घाट का निर्माण होगा और ₹84.78 करोड़ की लागत से 21 बैराज, स्टॉप डैम एवं वेंटेड कॉजवे का निर्माण कार्य होगा।
सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत श्रद्धालुओं को मोक्षदायनी क्षिप्रा नदी के निर्मल और अविरल जल में सुगमता से स्नान की सुविधा प्राप्त होगी। सिंहस्थ के ऐतिहासिक आयोजन में साधु-संतों व श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश