भोपालमध्य प्रदेश
सिंगरौली बीजेपी में बगावत, राजेश तिवारी ने दिया इस्तीफा
सिंगरौली बीजेपी में बगावत, राजेश तिवारी ने दिया इस्तीफा
सिंगरौली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि वे जिला महामंत्री पद की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया, जिससे नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
बीजेपी ने 19 सितंबर, शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की थी, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिसके बाद से ही संगठन में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। राजेश तिवारी सिंगरौली जिले में पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं।