भोपालमध्य प्रदेश

राजस्व अधिकारी निर्धारित समयसीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें – कलेक्टर श्री आशीष सिंह

इन्दौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

राजस्व अधिकारी निर्धारित समयसीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें – कलेक्टर श्री आशीष सिंह

राजस्व महाअभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

इंदौर, 30 जून 2025

इंदौर जिले में राजस्व महाअभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत तेजी से राजस्व प्रकरण निराकृत हो रहे हैं। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज यहां राजस्व अधिकारियों की बैठक में इस अभियान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित अवधि में लंबित प्रकरण निराकृत किए जाएं। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अधिकारी पारदर्शिता, ईमानदारी, गुणवत्ता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। कार्यों में गति लायें। समन्वय बनाकर कार्य करें। प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि मध्य जुलाई तक सभी प्रकरणों का ‍निराकरण हो जाये। इसके लिये कार्ययोजना बनायी जाये। अधिकारी मैदान में जाकर कार्य करें और उसकी सतत मॉनीटरिंग करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य सहित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जिले में नामांतरण के जून माह में कुल 3408 प्रकरण निराकृत हुए। ‍विवादित नामांतरण के 279 प्रकरण निराकृत किये गये। बंटवारा के 312 प्रकरण और विवादित बंटवारा के 12 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह सीमांकन के 2120 प्रकरण, रास्ता विवाद के 80 प्रकरण निराकृत हुए। बटांकन के 861 और कब्जा विवाद के 108 प्रकरण निराकृत किये गये। बैठक में अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *