जनजाति कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता! आज लोकसभा क्षेत्र धार की धरमपुरी विधानसभा अंतर्गत बगवान्या ग्राम में संसदीय संकुल विकास परियोजना के शुभारंभ
मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट
जनजाति कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता!
आज लोकसभा क्षेत्र धार की धरमपुरी विधानसभा अंतर्गत बगवान्या ग्राम में संसदीय संकुल विकास परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठक एवं अनुसूचित जाति–जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी माननीय श्री वी. सतीश जी तथा संयोजक श्री प्रसाद इंदप जी का शुभ सानिध्य प्राप्त हुआ। 
आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत संसदीय क्षेत्र की पाँच पंचायतों — बगवानिया, कुँदा, उमरिया, शाहपुर–काकड़दा और तारापुर — का चयन कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना तथा जीवन-स्तर सुधार के लिए व्यापक स्तर पर विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं।
यह पहल निश्चित रूप से भविष्य में जनजातीय समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला सिद्ध होगी।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार जी, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री चेन सिंह जी सहित क्षेत्र के समस्त सरपंचगण, श्री वीरेंद्र बघेल जी, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
