भोपालमध्य प्रदेश
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर सुश्री सिंह ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र वितरित किया
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश शासन के संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासकीय अग्रणी महाविद्यालय निवाड़ी में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह ने छात्रों का शैक्षणिक मार्गदर्शन किया। उन्होंने लक्ष्य सुनिश्चित कर प्रशानिक सेवाओं हेतु परीक्षा की तैयारी को प्रेरित किया। जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन श्री नीतेश जैन ने शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों का अवगत कराया एवं लोक सेवा केन्द्र में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे होता है, इस संबंध में विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी प्रदान की। साथ ही संकल्प से समाधान योजना के अंतर्गत महाविद्यालय से विद्यार्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य श्री नसीम खान एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।


