भोपालमध्य प्रदेश

विजयवर्गीय कहिन – ”मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता… कांग्रेस जितने पुतले जलाएगी, उतनी मेरी उम्र बढ़ेगी..

रामकृष्ण सेलिया की रिपोर्ट

  1. विजयवर्गीय कहिन – ”मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता… कांग्रेस जितने पुतले जलाएगी, उतनी मेरी उम्र बढ़ेगी...”*

शाजापुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राहुल-प्रियंका को लेकर दिए ‘चुंबन वाले बयान’ के बाद सियासत गरमाई है… कांग्रेस जहां विजयवर्गीय का इस्तीफा मांगने से लेकर पुतला फूंकने सहित बयानबाजी कर रही है, तो भाजपा के विजय शाह व अन्य कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में बयान दे रहे हैं… इस बीच आज धार में हुए अभिभाषक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने मंत्री विजयवर्गीय से इस संबंध में सवाल किए तो उन्होंने कहा – ”मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता… कांग्रेस जितने चाहे पुतले जलाए… वह जितने पुतले जलाएगी, उतनी मेरी ही उम्र बढ़ेगी…” वहीं भारत-पाक मैच को लेकर भी कैलाश कहिन – ”मैं क्रिकेट प्रेमी हूं और भारत-पाक मैच कभी मिस नहीं करता, लेकिन इस बार मैच नहीं देखा… भारतीय टीम को शुभकामना जरूर दूंगा..!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *