मध्य प्रदेश

रेत चोरों ने भी ढूंढ लिया आपदा में अवसर !

नरसिंहपुर –

प्रदेश में जीवनदायिनी मां नर्मदा की सेवा को लेकर वृहद स्तर पर पूरे प्रदेश में एक सेवा यात्रा निकाल मां के संरक्षण और संवर्धन की व्यापक स्तर पर महत्वपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई थी । इस सेवा यात्रा को लेकर मां नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया था गांव गांव बैठकें और कार्यक्रम तय कर बीजेपी सरकार, संगठन और उससे जुड़े लोग मां नर्मदा के संवर्धन और संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे । शायद उस समय ऐसा लग रहा था कि मां नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जो भक्ति भाव और आस्था इन लोगों में हैं उसके लिये वास्तव में यह सच्चे मार्गदर्शक और दिशा निर्देशक हैं, किंतु यह बातें जो तब सही लग रही थी वह अब सब हवा-हवाई हो गई हैं । नरसिंहपुर जिले से लगे जबलपुर सीमा क्षेत्र में बेलखेड़ा थाना के अंर्तगत जुगपुरा घाट में जिस तरह से कोरोना काल में अवैध खनन की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं और जिस और जिस तरह से खुलेआम मां नर्मदा का सीना पोकलैंड मशीनों से छलनी किया जा रहा है,उससे लगता है कि नर्मदा सेवा यात्रा केवल दिखावा ही थी, और करोड़ों रुपए खर्च करके मां नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन की जो बात की गई थी वह सब केवल जनता को भ्रमित करने वाली साबित हुई है । आखिर जो लोग मां नर्मदा के प्राकृतिक स्वरूप के साथ जो खिलवाड़ कर रहे हैं, उसका नतीजा हमें आने वाले समय में किस रूप में देखने को मिलेगा किंतु हमारी जो जिम्मेदार सरकार है और इस सरकार और प्रशासन में बैठे जो लोग हैं और ऐसे रेत चोरी करने वालों को जो खुलेआम संरक्षण दे रहे हैं उनके सामने अगर इस तरह सब कुछ हो रहा है और वह आंखें मूंदे बैठे हैं तो कहीं ना कहीं यह लगता है कि मां नर्मदा का सीना छलनी करने वाले कोरोना काल की इस भीषण आपदा में रेत चोरी कर के आपदा में अवसर का लाभ उठा रहे हैं ।

Aman Noriya (24×7 livekhabar.in)

Related Articles