भोपालमध्य प्रदेश

16 दिसमबर को विधानसभा घेराव मे मछुआ कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण भोपाल पहुंचे: भंवरिया*

16 दिसमबर को विधानसभा घेराव मे मछुआ कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण भोपाल पहुंचे: भंवरिया*

म. प्र.कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के आव्हान पर विधानसभा सत्र के प्रथम दिवस 16 दिसम्बर 2024 को कांग्रेस पार्टी व्दारा जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जायेगा।

मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव भंवरिया ने बताया कि भाजपा सरकारों व्दारा प्रदेश और देश की जनता को मंहगाई बेरोजगारी के बोझ से दबाने सहित विभिन्न जनमुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के इस आव्हान पर मछुआ कांग्रेस के सभी प्रदेश पदाधिकारीगण सभी जिलाध्यक्षगण/ शहर/ ब्लाक अध्यक्षगण अपने अपने जिलो के शहर व ब्लाक स्तर के पदाधिकारियो के साथ अनिवार्य रुप से 16 दिसम्बर को भोपाल पहुंच कर धरना प्रदर्शन में शामिल होना है। धरना प्रदर्शन के पश्चात प्रदेश भर से आए सभी मछुआ कांग्रेस पदाधिकारियों की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिवाजी नगर भोपाल स्थित मछुआ कांग्रेस आफिस मे अनौपचारिक बैठक रखी गई है। अतः निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रुप से भोपाल पहुंचे।  मनोज सांवलिया  प्रदेश महासचिव व मिडिया प्रभारी  म. प्र. मछुआ कांग्रेस

Related Articles