धार कलेक्टर श्रीमान राजीव रंजन मीणा के निर्देशन में व सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्रीमान दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रशांत मण्डलोई व मोहन लाल भायल के नेतृत्व में वृत्त प्रभारी अविनाश भूरिया द्वारा अबैध मदिरा के निर्माण,विक्रय एवं सग्रण के विरूद्ध वृत्त क्षेत्र धरमपुरी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में होटल व ढावो दबिश की कार्यवाही की गई ।
धार सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट
आज दिनांक 31/10/2026 को धार कलेक्टर श्रीमान राजीव रंजन मीणा के निर्देशन में व सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्रीमान दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रशांत मण्डलोई व मोहन लाल भायल के नेतृत्व में वृत्त प्रभारी अविनाश भूरिया द्वारा अबैध मदिरा के निर्माण,विक्रय एवं सग्रण के विरूद्ध वृत्त क्षेत्र धरमपुरी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में होटल व ढावो दबिश की कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही मे केशरी ढ़ावा से किशन वास्केल पिता चुनीलाल के कब्जे से 36.0 बल्क लीटर बियर जप्त व जयसवाल दुकान से 6 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क के तहत व्यक्तियों खिलाफ कुल 02 प्रकरण व अन्य 05 स्थानों पर धारा 54 के तहत 05 खाली तलाशी की कार्यवाही की गई। 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिये गये । उक्त 02प्रकरणों में कुल जप्त मदिरा की मात्रा 42.0 बल्क लीटर है। उक्त कार्यवाही में आरक्षक पुरुषोत्तम गौतम एवं नगर सैनिक गोविन्द वास्केल की सक्रिय भूमिका रही। अपराधो के विरुद्ध इस प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
