स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में “तिरंगा रंगोली उत्सव” का भव्य आयोजन निवाड़ी, दिनांक 07 अगस्त 2025
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में “तिरंगा रंगोली उत्सव” का भव्य आयोजन
निवाड़ी, दिनांक 07 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस 2025 के शुभ अवसर पर “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को जिले के विभिन्न विद्यालयों में “तिरंगा रंगोली उत्सव” का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र, छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर विद्यालय प्रांगण में तिरंगे के रंगों से सुंदर एवं रचनात्मक रंगोलियाँ बनाईं।.
यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री उन्मेष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं व्याख्याता श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी (नोडल अधिकारी, स्वतंत्रता का उत्सव – स्वच्छता के संग) के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्री तिवारी द्वारा छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के महत्त्व, स्वच्छता की भूमिका तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रेरणादायी संदेश दिए गए।
रंगोली उत्सव के माध्यम से न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना अभिव्यक्त हुई, अपितु यह आयोजन स्वच्छता, कला, समर्पण एवं सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बना।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने देशप्रेम, एकता एवं स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया तथा यह निश्चय लिया कि 15 अगस्त तक हर घर, हर विद्यालय, हर हृदय में तिरंगा लहराएगा।