Uncategorized
बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए
टिकेश्वर निषाद की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यूथ महापंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की कि युवा एक साल में जितने चाहे नौकरी फॉर्म भरें, फीस एक बार ही लगेगी।
इसी तरह मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना ला रही है. इसके तहत ऐसे यूथ, जिन्हें 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद जॉब नहीं मिली, उन्हें अलग-अलग फील्ड में ट्रेनिंग कराई जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान ही 8 हजार रु. महीना दिया जाएगा। 1 जून से यूथ पोर्टल (yuvaportal.mp.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कभी कर सकते हैं, इसकी कोई समय सीमा नहीं है। 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन करने वाले बच्चों को पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। इसके तहत 15 से 29 साल के यूथ पात्र होंगे।
