कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया गौ-पूजन, गोवर्धन महाराज का पूजन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया गौ-पूजन, गोवर्धन महाराज का पूजन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की 
निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने आज ग्राम पंचायत नयाखेरा की माँ भगवती गौशाला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गौ-पूजन किया। विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, श्री नंदकिशोर नापित, अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया एवं संबंधित अधिकारियों ने गौपूजन किया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा। 
गोवर्धन पूजा
विधायक श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे, एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया एवं संबंधित अधिकारियों ने मंत्रोच्चार से गोवर्धन महाराज की पूजा कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की। कलेक्टर श्रीमती भिडे ने उपस्थित जनों को एवं जिलेवासियों को मंगल शुभकामनाएं दीं।


