भोपालमध्य प्रदेश

पटना में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसान भाइयों-बहनों को दिलाया स्वदेशी चीजों के उपभोग का संकल्प*

*पटना में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसान भाइयों-बहनों को दिलाया स्वदेशी चीजों के उपभोग का संकल्प*

*बहनों ने भी संकल्प लिया कि हम भाइयों की कलाई पर अपने देश में, अपने आसपास बनी राखी ही बाँधेंगे*

*आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, तीसरी हम बनने वाले हैं- शिवराज सिंह*

*भारतीय अर्थव्यवस्था अश्वमेघ का घोड़ा है, दुनिया की कोई ताक़त उसे रोक नहीं सकती- शिवराज सिंह*

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार मानते हुए शिवराज सिंह बोले -भारत ने अमेरिका को कह दिया “राष्ट्र प्रथम, राष्ट्र सर्वोपरि और किसानों के हितों का पूरी तरह से संरक्षण करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए”*

*पटना (बिहार)/ नई दिल्ली, 2 अगस्त 2025,* पटना (बिहार) में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान भाई-बहनों को स्वदेशी चीजों के उपभोग का संकल्प दिलाया, वहीं बहनों ने भी संकल्प लिया कि हम भाइयों की कलाई पर अपने देश में, अपने आसपास बनी राखी ही बाँधेंगे। यहां शिवराज सिंह ने कहा कि आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, तीसरी हम बनने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अश्वमेघ का घोड़ा है, दुनिया की कोई ताक़त उसे रोक नहीं सकती।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में किसान संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसान भाइयों-बहनों को संकल्प दिलाया कि हम अपने घर में जो चीजें लगती हैं, उन लगने वाली चीजों में वही चीज़ खरीदेंगे, जो हमारे यहाँ बनती हैं, हमारे आसपास बनती हैं, हमारे लोग बनाते हैं या जो हमारे देश में बनती हैं। सभी ने संकल्प लिया कि बाहर के देशों से बनी वस्तुएं नहीं खरीदेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि अपने किसान बना रहे हैं, वही खरीदो अपने कपड़े खरीदो, अपनी ही चीज खरीदो, अपने ही मखाने खरीदो, अपने ही खिलौने खरीदो, 144 करोड़ निवासियों का भारत है। दुनिया के देशों की जरूरत क्यों, हम उनके सामने हाथ जोड़ें हमारा उपभोक्ता बाजार इतना बढ़ाएं कि हम अगर केवल अपने देश का खरीदेंगे तो अपने देश को आगे बढ़ाकर ले जाएंगे। कोई भूखा नहीं सोयेगा, हर एक का काम धंधा चलेगा।

शिवराज सिंह ने कहा कि आज मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि पटना में किसान भाइयों-बहनों ने यह एक बड़ा संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘स्वदेशी वस्तु ही खरीदें’, यह आह्वान किया है और इसी तारतम्य में आज यहाँ किसानों ने संकल्प लिया है कि हम देश में बनी वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे। शिवराज सिंह ने बहनों द्वारा यहाँ संकल्प लेने पर भी खुशी जाहिर की और सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

शिवराज सिंह ने कहा कि हम सभी 144 करोड़ लोगों का भारत, अगर अपने देश में ही बने सामान का उपयोग करने लगें, तो मैं यह मानता हूँ कि अर्थव्यवस्था को भी बहुत गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके सामने सबसे पहले प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दूंगा,भारत सरकार को धन्यवाद दूंगा, बहुत कोशिश हुई कि कृषि उत्पाद के द्वार अमेरिका जैसे देशों के लिए भारत में खुल जाएं, मतलब ऐसे निर्यात होकर आ जाए यहां सस्ता लेकिन हमने जो स्टैन्ड रखा खेती का अमेरिका और भारत के किसानों में कोई बराबरी नहीं। उनके पास 10-10, 15-15, 20-20 हजार हेक्टर के फार्म हाउस है, हमारे पास तो एक हेक्टर भी नहीं। एक हेक्टर से कम जमीन किसानों के पास है, गैर बराबरी का मुकाबला नहीं हो सकता, प्रधानमंत्री जी का मैं हृदय से आभारी हूं कि भारत ने कह दिया राष्ट्र प्रथम, राष्ट्र सर्वोपरि और किसानों के हितों का पूरी तरह से संरक्षण करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, तीसरी हम बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अश्वमेघ का घोड़ा है, दुनिया की कोई ताक़त उसे रोक नहीं सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *