तारापुर ग्राम पंचायत में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) संस्था धामनोद द्वारा पर्यावरण के प्रति जन-जन को जागरूकता संदेश
सोभाग प्रजापती की रिपोर्ट
तारापुर ग्राम पंचायत में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन
आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) संस्था धामनोद द्वारा पर्यावरण के प्रति जन-जन को जागरूकता संदेश
धामनोद- धरमपुरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तारापुर में आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) संस्था धामनोद द्वारा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत ग्राम पंचायत तारापुर में कार्यक्रम आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में अलग अलग 40 वैरायटी के पौधे मियावाकी विधि से 2000 हजार पौधे लगाए गए । इस कार्यक्रम में हाई स्कूल के प्राचार्य महोदय, ग्राम पंचायत तारापुर सरपंच बबीता दीदी, जनपद पंचायत से एपीओ राजेश मांगरोलिया, राजेश पाठक सहायक यंत्री सर, आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विवेक बर्वे, कार्यक्रम विशेषज्ञ देवराम यादव, इकबाल बैग, संकुल प्रबंधक हेमन्त खैरनार, संगीता कनोजे, संदीप परमार, महेंद्र यादव, उमेश पटेल, रोहित तिवारी, अरुण चौहान, हेमेंद्र, सागर, स्कूल के बच्चे आदि संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।