भोपालमध्य प्रदेश
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती
इन्दौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार सुबह अस्वस्थ हो गए। उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। परिजनों के साथ वे सुबह जांच के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अधिक थकान के कारण उन्हें भर्ती किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से वे लगातार व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे, जिसके चलते थकान महसूस हुई।
