विदिशा में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक कार्यक्रम में पहुंचकर शिकायत की। परिवार का आरोप है कि उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही थी। शिवराज सिंह चौहान ने उनकी बात सुनी और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह घटना रवींद्रनाथ टैगोर संस्कृति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई। जब शिवराज सिंह चौहान मंच से संबोधित कर रहे थे, तभी पीड़ित परिवार ने उन्हें बीच में रोका और अपनी व्यथा सुनाई। शुरुआत में अधिकारियों ने परिवार को हटाने की कोशिश की, लेकिन चौहान ने उन्हें बुलाकर पूरी बात सुनी।
आरोप- तीन युवकों ने घर में घुसकर रेप किया
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि बुधवार को तीन युवकों ने उनके घर में घुसकर साली के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट भी की। जब पीड़ित की पत्नी घर पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
परिवार के अनुसार, घटना के बाद वे सिविल थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन देर रात तक उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। परिवार का दावा है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, फिर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
मामला सामने आने के बाद, शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।