भोपालमध्य प्रदेश

थाना सिरसौद पुलिस द्वारा 315 बोर का लोडेड कट्टा लिए घूम रहे आरोपी सुल्तान रावत को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गायी ।

शिवपुरी से राजाबाबू बाथम की रिपोर्ट

थाना सिरसौद पुलिस द्वारा 315 बोर का लोडेड कट्टा लिए घूम रहे आरोपी सुल्तान रावत को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गायी ।*

 

दिनांक 30.08.2025 को आरोपी सुल्तान पुत्र वासुदेव रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम मानक बसई के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का कट्टा तथा 01 जिंदा राउंड जप्त कर आरोपी सुल्तान रावत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिरसौद पर अपराध क्रमांक 171/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त आरोपी काफी बदमाश प्रवृत्ति का है जिस पर इससे पूर्व भी हत्या,लूट डकैती की तैयारी जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड :-

01 अपराध क्रमांक – 110/21

धारा 302, 307, 341, 34, 396,

398 भादवि 11/13

एमपीडीपीके एक्ट।

02 अपराध क्रमांक – 112/21

धारा 392, 34 भदावि 11/13

एमपीडीपीके एक्ट।

03 अपराध क्रमांक – 114/21

धारा 399, 400, 402 भदावि

11/13 एमपीडीपीके एक्ट

पूरी कार्यवाही में इनकी रही मुख्य भूमिका भूमिका – थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक महेंद्र सेंगर,सत्यवीर जादौन,बृजेंद्र गुर्जर,आरक्षक मुकेश परमार एवं आरक्षक चालक रमेश कमल ….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *