भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 21 से 23 मार्च तक कर्नाटक के बेंगलुरु में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 21 से 23 मार्च तक कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित की गयी है। प्रतिनिधिसभा संघ की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष होता है। इस बार यह बैठक बेंगलुरु के चन्नेनहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र परिसर में आयोजित की जा रही है।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बुधवार को बेंगलुरु में पत्रकार वार्ता में बताया कि बैठक में गत वर्ष 2024-25 का कार्यवृत्त रखा जाएगा तथा उस पर समीक्षात्मक चर्चा के साथ ही विशेष कार्यों का निवेदन भी होगा। आगामी विजयादशमी 2025 को संघ कार्य के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस निमित्त विजयादशमी (दशहरा) 2025 से 2026 तक संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्य विस्तार की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजन तथा अभियानों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *