छतरपुर से चौंकाने वाला मामला — सैकड़ों ओरिजनल मतदाता परिचय पत्र तालाब में मिले
जानकारी के मुताबिक ये सभी मतदाता परिचय पत्र वार्ड क्रमांक 15 से संबंधित हैं।
छतरपुर से चौंकाने वाला मामला — सैकड़ों ओरिजनल मतदाता परिचय पत्र तालाब में मिले
छतरपुर जिले के बिजावर नगर स्थित राजा तालाब में आज सुबह सफाई के दौरान स्थानीय लोगों को एक बैग मिला। जब बैग को खोला गया तो उसमें से सैकड़ों की संख्या में ओरिजनल मतदाता परिचय पत्र (वोटर आईडी) निकले।
जानकारी के मुताबिक ये सभी मतदाता परिचय पत्र वार्ड क्रमांक 15 से संबंधित हैं।
लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं—
आखिर ये उपयोगी पहचान पत्र किसने और क्यों फेंके?
संबंधित मतदाताओं तक ये पहचान पत्र क्यों नहीं पहुँचे?
इस मामले को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है।
अधिकारियों ने बताया कि संबंधित BLO (Booth Level Officer) से पूछताछ की जाएगी और पूरे मामले की जाँच की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर मतदाता परिचय पत्र जनता तक पहुँचने से पहले ही नष्ट या फेंके जा रहे हैं तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनाव की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल है।