मटकी फोड़ प्रतियोगिता मैं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।
निवाड़ी से महेश चंद केवट की रिपोर्ट
मटकी फोड़ प्रतियोगिता मैं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।
जिला निवाड़ी के मुख्यालय पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेडियम में भव्य तरीके से मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम। मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार शामिल। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रतियोगिता का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों द्वारा कृष्ण लीला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।।मटकी को क्रेन के जरिए काफी ऊंचाई में लटकाया गया था। मुख्य नगर पालिका कि कर्मचारियों द्वारा फाइबी ग्रेड के माध्यम से मटकी तोड़ने वाले लोगों पर पानी की बौछारें की जा रही थी। यह कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के स्टेडियम में किया जा रहा था जो चारों ओर खचाखच भरा हुआ था। जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौराहों पर पुलिस जवान भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश अय्याची से प्राप्त जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने बताया यह मटकी फोड़ प्रतियोगिता अनूप दुबे की स्मृति में प्रतिभास की भांति इस वर्ष भी किया गया जिसमें 11 टीम में को शामिल किया गया और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21000 रुपए का पुरस्कार रखा गया था। इस कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप दुवे थे। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा अंत में विजेता टीम ने 21000 रुपए की मटकी फोड़ी।
निवाड़ी से महेश चंद केवट की रिपोर्ट