भोपालमध्य प्रदेश
कलेक्टर ने वृद्धजनों के साथ मनाया दीपावली पर्व, वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
कलेक्टर ने वृद्धजनों के साथ मनाया दीपावली पर्व, वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया 
— निवाड़ी
दीपावली के पावन पर्व पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने परिवार के साथ श्री रामराजा वृद्धाश्रम ओरछा में वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। कलेक्टर श्रीमती भिडे ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई भेंट कर वृद्ध माताओं और पितातुल्य जनों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारी उपस्थित रहे।
