लायंस ने कुंदा पहाड़ी पर किया पौधारोपण पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का लिया संकल्प
धामनोद धार से सोभाग प्रजापती की रिपोर्ट
लायंस ने कुंदा पहाड़ी पर किया पौधारोपण
पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का लिया संकल्प
धामनोद -पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत संकल्पित लायंस क्लब धामनोद एक्टिव एवं लायंस क्लब धामनोद प्लैटिनम के सदस्यों द्वारा ग्राम कुंदा की पहाड़ी पर वृहद वृक्षारोपण का संकल्प लेकर आज 21 पौधे रोपित कर इस गतिविधि का शुभारंभ किया नीम करंज एवं कल्पवृक्ष के पौधे रोपित किए उक्त कार्य में मालवा प्रांत के पर्यावरण
संरक्षण श्री राम पाटीदार का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ ग्राम कुंडा के उप सरपंच भंवर भाई बुंदेला एवं उनकी टीम ने भी सहयोग किया इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर मनोज नाहर सचिव लायन राजेश पारीक सोनू गांधी राकेश जैन जितेंद्र भट्ट डॉ रोशन जैन विजय जैन सुभाष मालवीया 
झोन चेयरपर्सन लायन ज्योति पारीक सचिव डॉक्टर प्रीति जैन , रीना नाहर पिंकी मालवीया मोनिका मालवीया लावण्या नाहर आदि उपस्थित थे इस अवसर पर लायंस की महिलाओं ने पेड़ो को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया अंत में लायंस द्वारा राम पाटीदार एवं भंवर बुंदेला का सम्मान कर पहाड़ी पर अनवरत पौधारोपण करने का एवं उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया

