अजब गजबनेशनलभोपालमध्य प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सोना चंदेल इन दिनों चर्चा में हैं.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सोना चंदेल इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने अपने कार्यालय और परिवार पर भी नियम के तहत ही कार्रवाई कर एक जिम्मेदार अफसर होने का उदाहरण भी पेश किया है. हालांकि मामला कुछ दिन पुराना है, लेकिन ये अब सामने आया.

दरअसल 20 दिसंबर 2025 को आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल कालाअंब क्षेत्र में वाहनों की नियमित जांच पर निकली थीं. जांच के दौरान ये सामने आया कि बैरियर के समीप परिवहन विभाग कार्यालय के कर्मचारियों की गाड़ियों के दस्तावेजों को लेकर सवाल किया. सभी ने दस्तावेजों के सही होने की बात कहीं, लेकिन इसी बीच एक कर्मचारी ने हिम्मत जुटाकर धीमी आवाज में यह कह दिया कि मैम, आपके सरकारी वाहन एचपी 63सी-7365 का प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी.) एक्सपायर हो चुका है. यह सुन मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए. ऐसे मामलों में जहां आमतौर पर लोग मामले को नजरअंदाज कर देते हैं, वहीं आरटीओ ने बिना किसी संकोच के अपने ही सरकारी वाहन का 500 रुपए का चालान काट दिया. इतना ही नहीं मौके पर ही वाहन का वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र भी बनवाया गया.

परिवार की स्कूटी का ही काटा चालान

आरटीओ सोना चंदेल इससे पहले भी इसी तरह की कार्रवाई अपने परिवार के लोगों पर कर चुकी हैं. 27 मई 2025 को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अभियान के दौरान उनके परिवार के एक सदस्य की स्कूटी (HP-71-9045) पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं पाई गई. जानकारी मिलते ही बिना किसी दबाव या रियायत 3000 रुपए का चालान काटा गया, जिसकी राशि बाद में उन्होंने स्वयं जमा करवाई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *