अजब गजबमध्य प्रदेश

सजग युवा मंडल करेगा महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन

सजग युवा मंडल करेगा महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन
महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर सजग युवा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई मंडल के सदस्य ईश्वरदास जमीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सजग युवा मंडल के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रेंज ऑफिस स्थित स्थानीय शंकर पार्वती गणेश मंदिर में विशाल भंडारा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर आज सजग युवा मंडल के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए बहुत सावधानी के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा जिसमें सुबह 9:00 बजे से भगवान महादेव का अभिषेक पूजन होगा और शाम 5:00 बजे महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नगर के सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं परंतु सभी से निवेदन है कि मास्क पहन कर आए तभी प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल के संरक्षक सदस्य रिंकू जैन कमलेश लोवंशी सुरेंद्र लोवंशी विनोद मालवीय ईश्वरदास जमीदार अनिल लोवंशी सोनू सेन आदित्य सोनी सचिन लोवंशी अक्षय खटी अक्षय मिश्रा छोटू धपाडिया गोलू लोवंशी कपिल जमीदार डब्बू वर्मा हेमंत लोवंशी आदि कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles