भोपालमध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल सहेलियों ने नैना नदी पर किया सामूहिक श्रमदान 

निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल सहेलियों ने नैना नदी पर किया सामूहिक श्रमदान

शासन के आदेशानुसार कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले के जल स्त्रोतों को स्वच्छ अविरल रखने की दिशा में कार्य जारी है। साथ ही जल संरचनाओं, चंदेल-बुंदेल कालीन तालाबों, कुओं, नदी, बावड़ी की साफ-सफ़ाई की जा रही है। जल संरक्षण के लिए नवीन जल स्त्रोतों का निर्माण कराया जा रहा है। जल के महत्व, जल संरक्षण, चंदेल-बुंदेल कालीन जल संरचनाओं का पुनरुद्धार एवं रख-रखाव हेतु जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार, ग्राम सभा एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बहेरा जनपद पंचायत निवाड़ी में परमार्थ समाजसेवी संस्थान के तत्वाधान में जल सहेली बहनों द्वारा नैना नदी पर श्रमदान किया गया। साथ ही जल संरक्षण एवं संवर्धन एवं नैना नदी के पुनर्जीवन की शपथ ली गई। जल सहेली लक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा, “जल एक अमूल्य संसाधन है और इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए यह आवश्यक है कि सरकार के साथ-साथ समाज भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए। हर व्यक्ति को जल बचाने की दिशा में पहल करनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।” पर्यावरण को संरक्षण के लिए हमें पेड़ पौधे को भी ध्यान में रखने की जरूरत है सभी लोग अपने-अपने घरों में,खेतों में एक एक पेड़ , पौधे जरूर लगाए। लक्ष्मी ने यह भी कहा कि जन जागरूकता और छोटे-छोटे प्रयासों से हम जल संकट की चुनौती को मात दे सकते हैं। श्रमदान में 35 से 40 जल सहेली बहनों ओर ग्रामीणों  ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जल एवं पर्यावरण संरक्षण ओर नैना नदी के पुनर्जीवन की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *